फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, असलहों के साथ इनामी बदमाश साथी संग गिरफ्तार

Wed, 22 Nov 2017 04:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
वाराणसी में आए दिन कोई न ‌कोई वारदात कर बदमाश फरार हो जाते हैं। इस बार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देते इससे पहले पुलिस ने असलहों  के साथ एक इनामी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने अंधरापुल चौराहे के समीप पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश गाजीपुर के सिकंदरपुर गांव के प्रेमनारायण उर्फ बाबू सिंह और उसके साथी पंकज सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, बाइक और 1100 रुपये बरामद कर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार प्रेमनारायण गाजीपुर जिले के टॉप पांच अपराधियों में शामिल है। वह शिवपुर और मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में लूट के मामले में वांछित था। सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सोमवार की रात सिगरा थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि असलहे से लैस दो बदमाश चौकाघाट की ओर से अंधरापुल होते हुए कैंट रेलवे स्टेशन की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन


इस सूचना पर सिगरा पुलिस ने घेरेबंदी कर प्रेमनारायण और पंकज को गिरफ्तार कर लिया। सीओ चेतगंज ने बताया कि प्रेमनारायण के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर आरोपों में आठ मुकदमे और पंकज के खिलाफ आर्म्स एक्ट के आरोप में एक मुकदमा दर्ज है। पंकज को लेकर प्रेमनारायण अपने साथियों से मिलने जा रहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें