फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक और 24 लाख के माल के साथ दो गिरफ्तार, वारदात को ऐसे देते थे अंजाम

Thu, 08 Aug 2024 02:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश हाईवे किनारे खड़े वाहनों पर लदे सरकारी सामान चोरी करते थे। पुलिस को अभी दो अन्य बदमाशों की तलाश है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत बिजली के तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को वीरभानपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली, एबीसी केवल, मैजिक वाहन और बाइक समेत 24 लाख रुपये का माल बरामद हुआ। डीसीपी जोन ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


यह है मामला
डीसीपी गोमती जोन मनीष शांडिल्य ने बताया कि आरोपियों की पहचान बिकास यादव निवासी भदोही के औराई थाना क्षेत्र के इटवा गांव और द्वारिकापुर निवासी विशाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। एसएसआई राजकुमार पांडेय की टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी की। 

आरोपियों ने बताया कि वह द्वारिकापुर निवासी आदित्य सिंह उर्फ बंगाली और आदित्य यादव उर्फ संवरका के साथ मिलकर हाईवे किनारे खड़े वाहन जिस पर सरकारी संपत्ति रखी होती है, उसकी दिन में रेकी करते थे।
विज्ञापन


रात में सामान चोरी कर लेते थे। चार अगस्त को मोहनसराय की तरफ सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे तार को चोरी किया था। राजकुमार पांडेय ने बताया कि आदित्य सिंह और आदित्य यादव की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें