फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cantt Station: कैंट रेलवे स्टेशन पर दो काउंटर बंद, टिकट के लिए नोकझोंक, छूटीं ट्रेनें; यात्री निराश होकर लाैटे

Mon, 11 May 2026 02:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों की ट्रेनें छूट गईं तो दर्जनों यात्री परेशान होकर बस से सफर किए। अमर उजाला की पड़ताल में सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की लंबी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cantt Railway Station: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर रविवार को जनरल टिकट काउंटरों पर अव्यवस्था के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर चार में से दो टिकट काउंटर बंद रहने से यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। हालात ऐसे रहे कि चालू दोनों काउंटरों पर 100 से अधिक यात्री लाइन में खड़े दिखाई दिए। टिकट लेने में देरी के चलते कई यात्रियों की ट्रेन तक छूट गई।

विज्ञापन


रविवार दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक स्टेशन परिसर में भारी भीड़ रही। अमर उजाला की पड़ताल में सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की लंबी भीड़ नजर आई। अलग-अलग शहरों से आने वाली और वाराणसी से रवाना होने वाली ट्रेनों में भी अत्यधिक भीड़ रही। इसी बीच जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। लंबी कतारों के कारण कई यात्रियों के बीच लाइन में लगने को लेकर नोकझोंक भी हुई।

यात्रियों का कहना था कि बंद पड़े काउंटरों के अंदर कुर्सियां तो लगी थीं, लेकिन वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को हुई परेशानी

कैंट स्टेशन पर रोपवे स्टेशन वाली बिल्डिंग के पास टिकट हॉल बनाया गया है, जहां यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) भी लगाई गई हैं। हालांकि हॉल में लगी करीब पांच मशीनों में से केवल तीन ही चालू मिलीं। बाकी मशीनें बंद होने के कारण यात्रियों को काउंटरों पर ही निर्भर रहना पड़ा।

इस मामले में स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि कुछ कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। उनकी जगह जल्द अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए 24 एटीवीएम के जरिए 24 घंटे टिकट की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके अलावा रेलवे एप के माध्यम से भी यात्री जनरल टिकट ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें