फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सड़क किनारे खेल रहे बच्चों को कार ने कुचला, दो की मौत; एक की हालत गंभीर; ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Tue, 04 Jun 2024 11:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: दर्दनाक हादसे में बच्चों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घायल बच्चे को लेकर परिजन एक निजी अस्पताल में गए थे। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बच्चों की मौत पर मचा कोहराम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सिसवां और मदनपुर नहर पुलिस के पास अलग-अलग सड़क हादसे में दो बालकों की मौत हो गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो और तीन जून की घटना के बाबत पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सिसवां गांव में दो जून की सुबह गांव के सात वर्षीय यश और आठ वर्षीय छोटू चौहान सड़क किनारे खेल रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने दोनों को व्यास बाग में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान यश की मौत हो गई। वहीं, छोटू का उपचार चल रहा है। धक्का मारने के बाद कार चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

सोमवार शाम मदनपुर नहर पुलिया के पास ननिहाल आए आर्यन बेनवंशी (10) को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। आर्यन को कार चालक ने पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। 
विज्ञापन


इस दौरान सिगरा थाना के पास गाड़ी में घायल आर्यन और परिजनों को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। किसी तरह परिजन उसे ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आर्यन अपने नाना श्यामलाल के घर आया था। आर्यन मिर्जापुर के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ौली गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें