फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: सड़क किनारे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, चक मार्ग बनाने के लिए जेसीबी से की गई थी खोदाई

Fri, 11 Jun 2021 06:08 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

मनियर थाना क्षेत्र के असना गांव की घटना है। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पानी से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक बच्चा तीन दिन पहले ननिहाल आया था।
 
विज्ञापन
बलिया: मनियर क्षेत्र के असना गांव में दो बच्चों के डूबने से हुई मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मामला मनियर थाना क्षेत्र के असना गांव का है। चक मार्ग बनाने के लिए कुछ दिन पहले जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में शुक्रवार को साथियों के साथ नहाते समय हादसा हुआ। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को पानी से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि असना गांव के धनौती गांव के किनारे चक मार्ग बनाने के लिए जेसीबी से खोदाई की गई थी। इस गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। असना गांव के कुछ बच्चे मिट्टी लाने गए थे, जहां उसी गड्ढे में गांव के कुछ बच्चे नहाने लगे। जिसमें किशन कुमार चौहान (7) पुत्र गणेश चौहान निवासी असना और कृष कुमार राजभर (8) पुत्र कृष्णा राजभर निवासी नारायणपुर थाना बांसडीह डूब गए।

कृष कुमार अपने नाना असना निवासी शुकर राजभर के यहां ननिहाल में तीन दिन पहले आया था। इन दोनों बच्चों को डूबते देख अन्य बच्चे सूचना उनके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाल कर आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद कार्रवाई में जुट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें