फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में गड्ढे में डूबे दो मासूम, मौत से घर में पसरा मातम

Thu, 18 Jul 2019 12:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत सैदपुरा गांव में बुधवार की दोपहर घर के बाहर खेलते समय पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई। दोनों बच्चे गृहप्रवेश में शामिल होने के लिए बहादुर चौहान के घर अपने अभिभावकों के साथ आए थे।

विज्ञापन


काफी देर तक दोनों बच्चों के वापस ना लौटने पर तलाश की गई तो तालाब में दोनों का शव मिला। दो मासूमों की मौत से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार वालों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के सैदपुरा गांव बहादुर चौहान के घर गृह प्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें शामिल होने के लिए रोहित(8) पुत्र रामअवतार चौहान निवासी एकौनी बबुरी और दीपक कुमार चौहान(7) पुत्र मनु चौहान  निवासी मिल्कोपुर थाना चौबेपुर वाराणसी आए थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे खेलते-खेलते दोनों बच्चे घर से कुछ दूर बने गड्ढे के पास गए और पैर फिसलने की वजह से पानी में गिर गए।
विज्ञापन


काफी देर के बाद भी दोनों बच्चों के घर वापस ना लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की। परिवार के लोग गड्ढे के पास गए तो पैरों के निशान मिले। आशंका पर गड्ढ़े में ढूंढा गया तो दोनों बच्चों के शव मिले। दोनों का शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। कलेजे के टूकड़े को मृत देख रोहित की माता रेनू और दीपक की मां सरोज बेसुध होकर गिर पड़ी। सूचना पाकर दोनों बच्चों के पिता भी मौके पर आ गए। इस दौरान मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्र भी पहुंच गए। हालांकि परिवार वालों ने किसी प्रकार की भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें