मामले की जानकारी रोहनिया पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान परीक्षार्थी प्रतापगढ़ के पट्टी थाना अंतर्गत कोठियार निवासी अमन सिंह पटेल ने बताया कि नकल के इरादे से नकली विग लगाकर आया था, विग के अंदर माइक्रो फोन, बैट्री, सिम कार्ड आदि बरामद हुआ। पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ करते हुए अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी।
दूसरी ओर अवलेशपुर अखरी स्थित बीबीएम इंस्टीट्यूट पर चेकिंग के दौरान वशिष्ठ वर्मा नामक अभ्यर्थी को पकड़ा गया। वशिष्ठ सिर पर नकली बाल में डिवाइस छुपाकर लाया था। विग के अंदर से सिम कार्ड, बैट्री, माइक्रोफोन बरामद किया गया।
पुलिस की पूछताछ में आजमगढ़ के थाना देवगांव स्थित लहुआ मंदूपुर निवासी वशिष्ठ शर्मा ने बताया कि साथियों के कहने पर नकल का यह तरीका अपनाया था। परीक्षा कराने वाली संस्था चीफ प्राक्टर राजेंद्र चौकसे की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
दरोगा भर्ती की परीक्षा में कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। चितईपुर स्थित केंद्र से हफ्ते भर में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए थे, वहीं रोहनिया स्थित विभिन्न केंद्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।