फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में दो भाजपा, एक विचारधारा से पूरी तरह अलग: शंकराचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि भाजपा के दो चेहरे हैं। एक विचारधार पर चल रही है दूसरी पूरी तरह अलग चल रही है। गुजरात के एक विधायक ने अपने कृत्य से बता दिया कि वह असली सनातनी हैं। उन्होंने अहमदाबाद नगर निगम के उस आदेश को वापस कराने में सफलता पाई, जिसमें 32 करोड़ में बूचड़खाना खोलने के लिए पारित किया गया था। उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों की तुलना में मांस कारोबार में तेजी आई है। जबकि उत्तराखंड में मांस के कारोबार नहीं होते हुए भी प्रदेश विकास कर रहा है।
विज्ञापन

केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में पत्रकारों से बातचीत में शंकराचार्य ने कहा कि प्रदेश सरकार मांस कारोबारियों को और सब्सिडी दे रसी है। प्रदेश के पशुपालन मंत्री का गैर-जिम्मेदाराना बयान भी यह दर्शाता है कि सरकार इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शंकराचार्य ने कहा कि 11 मार्च तक इंतजार करेंगे, उसके बाद साधु-संत कोई ठोस निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि मुझसे प्रदेश सरकार शंकराचार्य होने का सबूत मांग रही है, शंकराचार्य के सम्मान के बजाय उस पद पर सवाल उठा रही है।
अगर अयोध्या की रजिस्ट्री करा ली है तो नहीं रखेंगे कदम

शंकराचार्य ने कहा कि अगर कोई अयोध्या की रजिस्ट्री करवा चुका है, तो वहां कदम भी नहीं रखेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस भी संत ने मुझे वहां जाने से रोकने को कहा है, अगर उन्होंने रजिस्ट्री करवा रखी है तो मुझे दिखा दें, मैं वहां कदम नहीं रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें