फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, शिक्षक सहित तीन की मौत

Mon, 21 May 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
युवक और किशोर ने नहीं पहना था हेलमेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में शिक्षक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार किशोर और युवक हेलमेट नहीं पहने थे, जबकि दूसरे बाइक सवार शिक्षक का हेलमेट चकनाचूर हो गया।  हादसा सोमवार दोपहर चंदौली जिले के  पंचायत भवन सिकड़ी गांव के समीप हुआ।  
विज्ञापन


दिघवट गांव निवासी हनुमानपुर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अरविंद चतुर्वेदी (45) किसी काम से चंदौली गए थे। वहां से वह दोपहर 12 बजे बाइक से गांव लौट रहे थे।
उधर, एकौनी निवासी शिवा चौहान (18) और सर्वजीत चौहान (14) बनौली चट्टी बाजार से खरीदारी कर बाइक से तेज गति से लौट रहे थे। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।

सिकड़ी पंचायत भवन के समीप शिक्षक और इनकी बाइक में टक्कर हो गई। इसके चलते दोनों बाइक सवार पांच फीट तक उछल कर गिर पड़े।  सिर में चोट लगने से अरविंद और शिवा चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल सर्वजीत को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया गया। यहां उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गंगा में स्नान करने गये दो किशोर समेत तीन गंगा में डूबे

मिर्जापुर के बरियाघाट पर सोमवार को गंगा स्नान के दौरान दो किशोर और एक युवक डूब गए। दोनों किशोरों के शव मिल गए। जबकि युवक का पता नहीं चला। भदोही के औराई क्षेत्र के गौरी खम्हरिया गांव निवासी हिमांशु पांडेय (15) पुत्र गिरीश पांडेय गांव के जीत उर्फ शेरू गौड़ (12) पुत्र जयशंकर के साथ सोमवार की सुबह साइकिल से चील्ह के भोगांव घाट पर गंगा स्नान करने गया था।

नहाते समय जीत नारायण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख हिमांशु उसे बचाने में खुद डूबने लगा। लोग दोनों को बचाने पहुंचे लेकिन तब तक हिमांशु और जीत डूब गए। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव मिले।

उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज स्थित बरियाघाट पर कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवां की पोखरी निवासी टीपू मंसूरी (23) पांच साथियों के साथ नहा रहा था। इसी दौरान टीपू गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची और युवक की तलाश कराने के लिए कुछ देर तक रुकने के बाद चली गई। टीपू का पता नहीं चल सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें