फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो बाइक आपस में भिड़ी, एक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर।थाना क्षेत्र के पलहीपट्टी चौराहे के समीप रविवार देर रात्रि को दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पलहीपट्टी निवासी कयूम आलम (50 वर्ष) पेशे से ऑटो चालक थे। वह अपने गांव के ही मोनू के साथ बाइक पर सवार होकर गोसाईपुर पुलिस चौकी के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने गए थे। तेल भरवाने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पलहीपट्टी चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के पीछे बैठे कयूम आलम गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी चोलापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कयूम आलम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मोनू का इलाज चल रहा है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें