बाबतपुर एयरपोर्ट टर्मिनल से रविवार की रात फूलपुर पुलिस ने युवती समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया। फूलपुर पुलिस के अनुसार युवती एक ऐसे गिरोह की सदस्य है, जो फर्जी शादी के बहाने मोटी रकम ऐंठती है। फिर फंसाने की धमकी देकर भाग निकलती है। दो बच्चों की मां होकर 2.20 लाख लेकर शादी का नाटक की थी।
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान के पाली जिले का रामलाल शादी के लिए अगुवा के बुलाने पर सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के रैता गांव आया था और अनीता नामक युवती के परिवार वालों से मुलाकात कर दो लाख 20 हजार में शादी तय की। शादी के बाद बंगलूरू जाने के लिए रामलाल पत्नी अनीता को लेकर एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट टर्मिनल पहुंचते ही अनीता ने खरीद कर ले जाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगी।
सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ को सूचना दी। पुलिस को देखते हुए महिला के साथ आए परिजन भाग निकले। अनीता और रामलाल को थाने लाया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती एक गिरोह के रूप में फर्जी शादी कर लूटपाट करती है। दो बच्चों की मां होते हुए राजस्थान के युवक रामलाल से झूठ बोलकर शादी का नाटक की। जब यह एयरपोर्ट पहुंची और सोची इसके साथ जाना होगा तो झूठा आरोप लगाकर हंगामा की। गिरोह में छह से सात लोगों के शामिल होने की आशंका है।