फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तुलसीघाट पर हाईस्कूल का छात्र डूबा, पिता ने दर्ज कराया अपहरण का केस; घाट किनारे कपड़ा बरामद

Mon, 11 Aug 2025 04:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में तुलसीघाट पर एक छात्र डूब गया। वह चार दोस्तों के साथ श्रावणी पूजा करने गया था। घाट किनारे उसका कपड़ा बरामद हुआ। 
विज्ञापन
छात्र नितेश त्रिपाठी - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुलसी घाट पर गंगा स्नान के दौरान कक्षा दसवीं का छात्र नितेश त्रिपाठी (17) शनिवार की सुबह डूब गया। जल पुलिस और एनडीआरएफ के गोताखोर खोजबीन कर रहे हैं। घाट किनारे नितेश का कपड़ा बरामद हुआ है। वह श्रावणी पूजा के लिए तुलसी घाट गया था। इस मामले में पिता बटेश्वर नाथ त्रिपाठी की तहरीर पर भेलुपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी नितेश त्रिपाठी भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा स्थित रणवीर संस्कृत विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र है। पिता बटेश्वर नाथ त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि बेटा नितेश त्रिपाठी लंका के संकट मोचन मंदिर मार्ग स्थित एक ज्योतिष कार्यालय के संचालक पंडित श्रीराम शर्मा के आवास पर रहकर पढ़ाई करता था।

वहां पर चार अन्य छात्र भी रहते हैं। सभी श्रावणी पूजा करने के लिए तुलसी घाट गए थे। उसके दोस्तों ने बताया कि घाट किनारे वह नहा रहा था, अचानक वह लापता हो गया। उसका कपड़ा और सामान तुलसी घाट सीढ़ी के ऊपर रखा था।
विज्ञापन


छात्र के पिता बटेश्वर नाथ ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त की सुबह 8 बजे श्रीराम शर्मा के सानिध्य में उनका बेटा तुलसी घाट पर श्रावणी करने के लिए गया था। उसी दिन 11.15 मिनट पर उनके मोबाइल से उनकी पत्नी ने फोन कर के सूचना दी कि आपका लड़का दिख नहीं रहा है। मैं श्रीराम शर्मा के आवास संकटमोचन गया।

वहां बताया गया कि श्रावणी की पूजा करने के बाद आपका लड़का गंगा में स्नान करने के लिए गया था। तब से मिल नहीं रहा है। भेलूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में छात्र के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें