मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के ताड़केश्वर नगर कॉलोनी निवासी हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र की पत्नी मनीषा 28 सितंबर को सुबह टहलने निकली थी। इस बीच दोनों मनीषा के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उस दिन घर से भोर में ही वारदात के इरादे से निकले थे।
रिश्तेदार की बाइक ली, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी। लहरतारा से मंडुवाडीह की तरफ जाते समय मनीषा को देखा और मंडुवाडीह चौराहे के पास चेन छीनकर रामनगर की तरफ भाग निकले। लूटी हुई चेन को आधा-आधा बांट लिए। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं था तो निश्चिंत थे कि पुलिस पकड़ नहीं पाएगी। इससे पहले भी वह कई वारदात कर चुके हैं।