फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः वाराणसी एयरपोर्ट पर 24 घंटे होगा विमानों का आवागमन

Sat, 15 Sep 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
लाल बहादुर शस्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
विज्ञापन
वाराणसी के बाबतपुर स्थिति लाल बहादुर शस्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 28 अक्तूबर से 24 घंटे विमानों का संचालन किया जाएगा। विमानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एएआई ने यह निर्णय लिया है। इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन


विमान मंत्रालय ने केवल वाराणसी व सूरत को 24 घंटे एयरपोर्ट संचालन की अनुमति दी है। छह सितंबर को यह अनुमति प्रदान कर दी गई। अभी सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक एयरपोर्ट से कुल 60 उड़ानों का संचालन होता है। इसमें सुबह 10 बजे से 11 बजे व शाम छह बजे से आठ बजे के बीच सर्वाधिक उड़ानें हैं।

अधिकारियों का कहना है कि अब तक विमानन कंपनियों के आवश्यकता अनुसार विमान के उतरने का समय नहीं मिल पा रहा था। अब नई योजना के अनुरूप विमानन कंपनियों से बात कर उनकी आवश्यकता अनुसार शेड्यूल में बदलाव किया जायेगा। इससे अधिक विमानों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक एके राय का कहना है कि विमानों व यात्रियों की लगातार बढ़ रही संख्या के मद्देनजर वाराणसी एयरपोर्ट 28 अक्तूबर से 24 घंटे संचालित किया जायेगा। इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें