रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस की जनरल बोगी से सुंदरी जाति के 70 जीवित कछुए मिलने से हड़कंप मच मच गया। बोगी में सीट के नीचे छुपाकर बोरे और कपड़ों में बंधे 70 कछुए बरामद हुए।
बलिया के स्थानीय रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस डाउन गाड़ी की जनरल बोगी से सुंदरी जाति के कुल 70 जीवित कछुए बरामद करने में जीआरपी को शनिवार की देर शाम सफलता मिली है।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 15716 किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस जैसे ही यहां पहुंची, जीआरपी के जवानों ने बोगियों में चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान जनरल बोगी में सीट के नीचे छुपाकर बोरे और कपड़ों में बंधे 70 कछुए बरामद हुए। उन्होंने बताया कि कछुआ से भरे बंडल लावारिस हालत में बोगी में पड़े हुए थे।
इससे दुर्गंध निकल रही थी। इसकी कई यात्रियों ने जीआरपी से शिकायत की। इसके आधार पर इतनी भारी मात्रा में कछुओं की बरामदगी हो सकी। बरामद कछुओं की कीमत लाखों में बताई जा रही है। बरामद 70 कछुओं के वन दरोगा अखंड प्रताप सिंह को सौंप दिया गया। जीआरपी टीम में उपनिरीक्षक श्यामजी यादव, रामनारायण माधवेश, ओमप्रकाश दीपक आदि शामिल रहे।