फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्वांचल एक्सप्रेस की बोगी से 70 जीवित कछुए बरामद, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Sun, 21 Aug 2022 09:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस की जनरल बोगी से सुंदरी जाति के  70 जीवित कछुए मिलने से हड़कंप मच मच गया। बोगी में सीट के नीचे छुपाकर बोरे और कपड़ों में बंधे 70 कछुए बरामद हुए।
विज्ञापन
Turtle recovered from train
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के स्थानीय रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी पूर्वांचल एक्सप्रेस डाउन गाड़ी की जनरल बोगी से सुंदरी जाति के कुल 70 जीवित कछुए बरामद करने में जीआरपी को शनिवार की देर शाम सफलता मिली है।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि 15716 किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस जैसे ही यहां पहुंची, जीआरपी के जवानों ने बोगियों में चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान जनरल बोगी में सीट के नीचे छुपाकर बोरे और कपड़ों में बंधे 70 कछुए बरामद हुए। उन्होंने बताया कि कछुआ से भरे बंडल लावारिस हालत में बोगी में पड़े हुए थे।
इससे दुर्गंध निकल रही थी। इसकी कई यात्रियों ने जीआरपी से शिकायत की। इसके आधार पर इतनी भारी मात्रा में कछुओं की बरामदगी हो सकी। बरामद कछुओं की कीमत लाखों में बताई जा रही है। बरामद 70 कछुओं के वन दरोगा अखंड प्रताप सिंह को सौंप दिया गया। जीआरपी टीम में उपनिरीक्षक श्यामजी यादव, रामनारायण माधवेश, ओमप्रकाश दीपक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें