फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव कल्याण के लिए तुलसीदास ने की मानस की रचना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीरामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की पुण्यतिथि तुलसीघाट पर मनाई गई। सोमवार को तुलसीघाट स्थित तुलसी मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी आयोजन संपन्न हुए। काशी के संत महंतों ने तुलसीदास को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

सोमवार को अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास एवं संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। वेदमंत्रों के बीच पूजन-अर्चन हुआ। प्रो. मिश्र ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने मानव कल्याण के लिए श्रीरामचरितमानस अमृत ग्रंथ की रचना की थी। यह कलिकाल में उस नाव के समान है जो जीवन रूपी नैया को पार कराता है। आज जरूरत है श्रीरामचरितमानस के बताए हुए रास्ते पर चलकर घर समाज और देश को बचाने की और संस्कारवान बनाने की। इस दौरान आईटी बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो. एसएन उपाध्याय, पुष्कर मिश्रा, प्रभु दत्त त्रिपाठी, रामयश मिश्र, अशोक पांडेय, विश्वनाथ यादव छेदी, मनोज यादव, नरेंद्र त्रिपाठी, ज्ञानू पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें