फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति के सम्मान में संस्कृति-कला का किया प्रदर्शन, ट्रंप ने दी बधाई

Thu, 27 Feb 2020 08:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप को तस्वीर भेंट करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा आगमन के समय अपनी संस्कृति और कला का प्रदर्शन कर जनपद के कलाकार मुन्ना लाल और उनकी टीम अभिभूत है। गुरुवार को जनपद पहुंचे कठघोड़वा नृत्य के कलाकार मुन्नालाल यादव का जनपद के कलाकारों का रैदोपुर में जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन


मुन्नालाल यादव ने कहा कि हमें गर्व है कि अपनी गंवई संस्कृति को अमेरिका के राष्ट्रपति के समक्ष पेश करने का मौका मिला। हम लोग 32 सदस्यीय दल के साथ आगरा गए थे। एयरपोर्ट पर डोनाल्ड ट्रंप के आगमन पर हमें उनका स्वागत करने का अवसर मिला। हमारी नृत्य शैली को देखकर ट्रंप और उनका परिवार बहुत खुश हुआ और हम लोगों को बधाई दी।

विज्ञापन


हम अपने समस्त दल की तरफ से संस्कृति विभाग और प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करते हैं कि हमें इतनी बड़ी हस्ती को अपनी कला-संस्कृति से रूबरू कराने का मौका दिया। रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने कहा कि यह कला और कलाकारों का सम्मान है। नि:संदेह इन प्रस्तुतियों से लोक कलाकारों का मनोबल बढ़ेगा।

विज्ञापन



सबसे खुशी की बात है कि इतने बड़े इवेंट में जनपद से मुन्नालाल यादव व उमेश कन्नौजिया के दल को मौका मिला। इनसे सीख लेकर जनपद के अन्य कलाकार भी अपनी लोकविद्या को जीवंत करने का प्रयास करेंगे। इस 32 सदस्यीय दल में सुभाष राम, भानु प्रताप, सुधाकर, रामवृक्ष, श्री, नरेश, मोनू, बाबूलाल, मैनेजर, स्वामी, संजय, रामलाल, रामप्रसाद, रामजीत, रामू, नंदलाल, रामजी, सोहन, अमित, नंदन सहित सभी कलाकार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें