फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: कब्रिस्तान की दीवार और गेट टूटने से गांव में तनाव, मौके पर पुलिस बल तैनात

Thu, 27 Feb 2020 08:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जीयनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नेवादा में कब्रिस्तान पर विवाद के बाद मौके पर ग्रामीणों से बात करते एसपी ग्रामीण एनपी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर नेवादा गांव में बुधवार की रात शरारती तत्वों ने कब्रिस्तान की चहारदीवारी और गेट का गुंबद तोड़ दिया। गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर समुदाय से जुड़े लोग जमा हो गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एसपी ग्रामीण, एसडीएम सगड़ी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर नेवादा गांव में कब्रिस्तान है। गांव में दो समुदायों की आबादी के बीच में यह कब्रिस्तान स्थित है। कब्रिस्तान की बाउंड्री न होने की वजह से आए दिन पशु आदि घुस जाया करते थे। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान की तरफ से सरकारी बजट का प्रयोग करते हुए कब्रिस्तान की बाउंड्री का निर्माण कराया गया। साथ ही गेट लगाने का काम चल रहा है।

बुधवार की रात कुछ अराजकतत्वों ने कब्रिस्तान की बाउंड्री और गेट आदि को ढहा दिया। गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर गांव के तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। घटना के संबंध में ग्राम प्रधान अच्छू भाई ने तहरीर दी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शरारती तत्वों की पहचान की जा रही। इनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ऐहतियातन मौके पर फोर्स तैनात की गई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें