फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत, दोपहर तक बाधित रहा मार्ग

Thu, 12 Dec 2019 03:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के कछवा रोड पर गुरुवार सुबह अंडर पास पुल के ऊपर दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रकों को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक में शराब लदी है। पुलिस ने क्रेन से दोनों ट्रकों को रोड से हटाया और रोड पर लगा जाम खुलवाया।
विज्ञापन


पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। भिड़ंत के चलते प्रयागराज से वाराणसी की ओर जाने वाला मार्ग दोपहर तक बाधित रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें