ट्रक ऑपरेटरों के देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर पूर्वांचल के ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर पड़ा। मांगों को मनवाने के लिए शुक्रवार को पूर्वांचल में ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल से वाराणसी, चंदौली, मऊ और गाजीपुर में ट्रकों के पहिए थम गए। पहले दिन 225 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ।
आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर वाराणसी में पांच सौ ट्रांसपोर्टरों में से ज्यादातर हड़ताल में शामिल रहे। वाराणसी के लहरतारा में सड़कों के किनारे ट्रक खड़े रहे। कैंट, रामकटोरा, नाटी इमली सहित कई जगह ट्रांसपोर्टरों ने बुकिंग से मना कर दिया।
बनारस गुड्स ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने कार्यालय और गोदाम बंद रखे। बुकिंग, अनलोडिंग प्रभावित रहा। तैयार माल न तो बाहर भेजे जा सके न ही शहर की मंडी में आ सके। पहले दिन लगभग 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
चंदौली में भी ट्रकों के पहिए थम गए। यहां 125 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। मऊ में साड़ी व्यवसाय पर असर पड़ा। ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल जारी रहने तक माल की डिलिवरी नहीं करने का निर्णय लिया।
गाजीपुर में ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। जौनपुर, भदोही में हड़ताल का असर नहीं दिखा। आजमगढ़, सोनभद्र, बलिया और मिर्जापुर में हड़ताल नहीं थी।
विभिन्न संगठनों ने बैठक व जुलूस निकाल जताया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर वाराणसी के ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर पड़ा। शुक्रवार की सुबह ट्रकों के पहिए थम गए। बुकिंग से लेकर लोडिंग, अनलोडिंग प्रभावित रहा। तैयार माल न तो बाहर भेजे जा सके न ही शहर की मंडी में आ सके।
इसके साथ विभिन्न संगठनों ने बैठक व जनसंपर्क कर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। पहले दिन लगभग 100 करोड़ के कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है।
वाराणसी में पांच सौ से ज्यादा ट्रांसपोर्टरों में ज्यादातर हड़ताल में शामिल रहे। लहरतारा में सड़कों के किनारे ट्रकें खड़ी रहीं। कैंट, रामकटोरा, नाटी इमली सहित कई जगह ट्रांसपोर्टरों ने बुकिंग से मना कर दिया गया। बनारस गुड्स ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने कार्यालय व गोदाम बंद रखे।
ट्रक ऑपरेटरों की ये हैं प्रमुख मांगें
- डीजल के दाम में कमी, टोल टैक्स में राहत, इंश्योरेंस प्रीमियम का रेट कम करने, ट्रक चालकों का उत्पीड़न बंद होने समेत प्रमुख मांगें है।
औद्योगिक क्षेत्र व मंडियों पर रहा असर
वाराणसी की प्रमुख मंडियों व औद्योगिक क्षेत्र में माल ढुलाई के लिए ट्रकें नहीं मिल रही थीं। लोगों के तैयार माल की डिलीवरी समय से नहीं हो सकी। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र, चांदपुर और करखियांव औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही विशेवश्वरगंज मंडी, हड़हासराय, नारियल बाजार, दालमंडी आदि जगहों हड़ताल का असर रहा।