फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ली तीन दोस्तों की जान, नानी के शव को मिट्टी देकर रात में लौट रहे थे तीनों

Tue, 02 Jul 2019 12:16 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। एक ही मोहल्ले के तीन घरों के चिराग सोमवार रात हुए हादसे ने बुझा दिए। किसी ने सोचा भी नहीं था कि नानी को मिट्टी देने के बाद उनकी भी सांसें थम जाएंगी।

विज्ञापन


आजमगढ़ के सरायमीर कस्बे के मोहल्ला नई बाजार निवासी अब्दुर्रहमान (22) पुत्र कलीम अहमद की नानी का निधन हो गया था। अब्दुर्रहमान अपने दोस्तों साकिब पुत्र शफीक और मेंहनगर निवासी वसीम पुत्र सलीम के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर नानी के शव को मिट्टी देने निजामाबाद कस्बा गया।

मिट्टी देकर रविवार रात 11 बजे तीनों वापस लौट रहे थे। फरीदाबाद मोड़ के पास जैसे ही तीनों पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अब्दुर्रहमान और साकिब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में वसीम ने भी दम तोड़ दिया। तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिन पहले ही भिवंडी से घर आया था वसीम

मृतक के घर पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
अब्दुर्रहमान तीन भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था। साकिब तीन भाई और दो बहन में दूसरे नंबर का था। वसीम पांच भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। अब्दुर्रहमान वेल्डिंग का काम करता था। साकिब पानी की सप्लाई करता था। वसीम भिवंडी में रहता था और 22 जून को ही घर आया था। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें