चौकी इंचार्ज अतुल कुमार सिंह हमराहियों के साथ पुल पर पहुंचे तो देखा कि ट्रक पर एक दर्जन भैंस लदी हुई हैं और पास में एक युवक खड़ा है। पुलिस के पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह ट्रक का खलासी शहेबान है। ट्रक चालक मेराज ने कुछ लोगों को देखकर पुल से नीचे छलांग लगा दी है। पुलिस पुल के नीचे पहुंची तो देखा कि चालक घायल पड़ा है।
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चेचरी मोड़ ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। मंडलीय चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि पुल से ट्रक आदि बड़े वाहनों के आने जाने पर रोक लगाई गई है।
पुलिस कर्मियों के रोकने के बाद भी ट्रक चालक तेज गति से चुनार बालू घाट की ओर से मेड़िया घाट की ओर भाग निकला और जाइलो सवार लोगों के पिटाई करने के डर से पुल से कूद गया। खलासी को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रक व भैंस कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।