फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : पुलिस के पिटाई का डर बना काल, गंगा में कूदने से ट्रक चालक की मौत

Mon, 25 Mar 2019 10:12 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक ट्रक चालक के लिए पुलिस की पिटाई का डर काल बन गया। चुनार थाना क्षेत्र से खरीदी गई भैंस उन्नाव ले जाते समय ट्रक चालक ने शनिवार रात पुलिस के डर से पक्का पुल से गंगा में छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


वाराणसी के राजातालाब स्थित रहीम ट्रांसपोर्ट के मालिक ने चुनार क्षेत्र से खरीदी गई 12 भैंस उन्नाव पहुंचाने के लिए चालक मेराज (22) पुत्र सफूदर और खलासी शहेबान (19) पुत्र जुबेर निवासी मानधाता, जिला प्रतापगढ़ को चुनार भेजा था। शनिवार की रात 11.20 पर चालक जीटी रोड पर जाने के लिए चुनार पक्का पुल के बालू घाट छोर पर पहुंचा।

पुलिस के मना करने के बाद भी वह आगे बढ़ गया। इसी बीच जाइलो गाड़ी, ट्रक के सामने पुल पर खड़ी हो गई और उसमें से कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर निकले। चालक को लगा कि ये पुलिस के आदमी है और पिटाई के डर से वह पुल से नीचे कूद गया। लेकिन, वह पानी के बजाय जमीन पर गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन


शहेबान भी पुल की रेलिंग पकड़कर लटक गया। उसे जाइलो सवार लोगों ने बचा लिया, लेकिन पुलिस को आते देख वे फरार हो गए। उधर, चौकी पुलिस पुल पर पहुंची तो शहेबान ने घटना से अवगत कराया। चालक को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

क्षेत्राधिकारी चुनार हितेंद्र कृष्ण का कहना है कि गंगा में छलांग लगाने से चालक की मौत हो गई है। जबकि खलासी को बचा लिया गया है। जांच की जा रही है कि वह पशु तस्कर थे या व्यापारी। जाइलो सवारों की भी छानबीन की जा रही है। 
 

विज्ञापन

पक्का पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर है रोक

चौकी इंचार्ज अतुल कुमार सिंह हमराहियों के साथ पुल पर पहुंचे तो देखा कि ट्रक पर एक दर्जन भैंस लदी हुई हैं और पास में एक युवक खड़ा है। पुलिस के पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह ट्रक का खलासी शहेबान है। ट्रक चालक मेराज ने कुछ लोगों को देखकर पुल से नीचे छलांग लगा दी है। पुलिस पुल के नीचे पहुंची तो देखा कि चालक घायल पड़ा है।

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चेचरी मोड़ ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। मंडलीय चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि पुल से ट्रक आदि बड़े वाहनों के आने जाने पर रोक लगाई गई है।

पुलिस कर्मियों के रोकने के बाद भी ट्रक चालक तेज गति से चुनार बालू घाट की ओर से मेड़िया घाट की ओर भाग निकला और जाइलो सवार लोगों के पिटाई करने के डर से पुल से कूद गया। खलासी को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रक व भैंस कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें