आजमगढ़ के कटानी बाजार में नए चौक पर रविवार सुबह करीब नौ बजे ट्रक के ऊपर बंधी तिरपाल को समेटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से खलासी की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नए चौक पर लोहा व्यवसाई श्रीप्रकाश जायसवाल के यहां वाराणसी से सरिया लादकर ट्रक पहुंचा था।
दुकान के सामने ट्रक को खड़ा कर खलासी नंदकिशोर यादव(20) माल उतारने के लिए उपर बंधी तिरपाल को समेट रहा था। तभी काफी नीचे लटके हुए 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन की चपेट मे आकर ट्रक से नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोग तुरंत उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
ट्रक को मृतक का पिता सोमर यादव चला रहा था। मृतक झारखंड के गिरिडीह जिला निवासी था। पिता के सामने पुत्र की आकस्मिक मौत से गमगीन हुए महौल को देख विद्युत विभाग के कारनामे को कोस रहे थे ।