नेशनल हाईवे टू पर लौटूबीर में रविवार रात करीब पौने आठ बजे एक ट्रक की टक्कर से पिता रीतेश सिंह के साथ बाइक पर सवार शुभी (4) की मौत हो गई। वहीं, रीतेश सिंह और उनकी पत्नी अंजू गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों ने जाम लगाने के साथ ही ट्रक पर पथराव कर दिया और आग लगा दी।
ग्रामीण ट्रक मालिक और चालक को मौके पर बुलाने के साथ ही मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर पहुंची लंका पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर शांत कराया। मिट्टी डालकर आग बुझाई गई। इस दौरान एनएच पर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई थी। रात नौ बजे के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हुआ।