फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरात से लौट रहे डीजे वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के खजुरी में नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात वाराणसी की तरफ से आ रहे ट्रक ने डीजे वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में शिवरामपुर निवासी कमलेश राजभर, जसवंत राय, डीजे चालक अनिल यादव, मोंगलावीर निवासी मुकेश राजभर और किशन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मुकेश और किशन को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक के साथ डीजे वाहन कुछ दूर तक
विज्ञापन

घसीटता रहा। वाहन चालक अनिल यादव ने बताया कि शिवपुर में शादी समारोह में डीजे बजाकर वापस लौट रहा था, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लिया गया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें