फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब हम लौटकर कभी न आएंगे': यह कह कर निकले थे दंपती, बेटा बोला- सभी सिर्फ मरने के लिए कहते हैं; दोनों ने दी जान

Tue, 28 Jan 2025 11:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चक्रपानपुर (आजमगढ़)

सार

ग्रामीणों की माने तो बुजुर्ग दंपती से आए दिन बड़ी बहू से किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार की रात भी बहू से किसी बात को लेकर अनबन हुई थी।
विज्ञापन
परिजनों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर सोमवार की दोपहर एक वृद्ध दंपती ने सिधारी हाल्ट पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। जिसमें मृतक बसंता (72) एवं बरती देवी (68) शामिल हैं। घटना के बाद ग्रामीण भी स्तब्ध है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं।

विज्ञापन


सिधारी थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी बसंता (72) अपनी पत्नी बरती देवी (68), छोटे बेटे और बड़ी बहू के साथ घर पर रहते थे। उनका बड़ा बेटा बाहर रहकर काम करता था। ग्रामीणों की माने तो बुजुर्ग दंपती से आए दिन बड़ी बहू से किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार की रात भी बहू से किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। पारिवारिक कलह से तंग आकर वृद्ध दंपती सोमवार की सुबह घर से निकल पड़े। वह गांव में कुछ लोगों से यह कहकर निकले कि अब वह घर कभी नहीं लौटेंगे।

उधर, छोटे बेटे को भी गांव के लोगों ने समझाया तो बेटे ने जवाब दिया कि सभी सिर्फ मरने के लिए कहते हैं लेकिन कोई करता नहीं है। कुछ नहीं होगा जाने दीजिए घर आ जाएंगे। पति-पत्नी पैदल ही चलते-चलते सिधारी हाल्ट तक पहुंचे। पारिवारिक कलह के चलते वृद्ध दंपती ने दोपहर करीब 2.35 बजे सूरत से छपरा को जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19045) ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिलते ही सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने आई। काफी प्रयास के बाद पुलिस वृद्ध दंपती के शव का शिनाख्त कर सकी। हालांकि वृद्ध दंपती के मौत की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो बहू घर छोड़कर कहीं चली गई।
विज्ञापन

यह बोले थाना प्रभारी
ट्रेन से कटकर वृद्ध दंपती की मौत की सूचना रेलवे से मिली थी। शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच-पड़ताल होगी कि आखिर क्यों वृद्ध दंपती ने आत्महत्या की? - शशि चंद चौधरी, थाना प्रभारी सिधारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें