फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025: ये कैसी दीपावली... बनारस के अर्द्धचंद्राकार 64 घाट अंधेरे में, 350 में से 240 स्ट्रीट लाइटें बंद

Fri, 17 Oct 2025 06:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी के घाटों पर शाम होते ही पर्यटकों को दिक्कतें होने लग रही हैं। यहां स्ट्रीट लाइटें खराब होने से अंधेरा रहता है। इस कारण मोबाइल के लाइट जलाकर एक से दूसरे घाट पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
गणेश घाट पर छाया अंधेरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Diwali 2025: विश्व प्रसिद्ध बनारस के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर अंधेरा छाया हुआ है। गंगा घाट किनारे 84 में से 20 घाटों पर ही स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं जबकि बाकी घाट अंधेरे में हैं। शाम होते ही घाट अंधेरे में डूब जाते हैं। 350 में से 240 स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इन दिनों घाटों पर लगी स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हैं। जिन्हें अब चालू करने की शुरुआत नगर निगम ने की है। डाला छठ तक बंद लाइटों को चालू करना किसी चुनौती से कम नहीं है। 

विज्ञापन


शहर में रोज लाखों पर्यटक आते हैं। डाला छठ के व्रती परेशान हैं, लेकिन उनके सामने दुविधा यह है कि शिकायत करें तो किसके पास और किसकी। घाटों पर अंधेरा कायम होने की वजह से एक तरफ लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं, अपराधियों को भी मौका मिल रहा है। 

Trending Videos

बढ़ी परेशानियां

स्ट्रीट लाइटें बंद होने से पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा है। नगर निगम सदन में हल्ला हंगामे के बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। नगर निगम आलोक विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, 24 टीमें लगातार गंगा घाटों पर काम कर रही हैं। 

बाढ़ आने के कारण करंट न फैले इसलिए स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटे जाते हैं। जब जलस्तर नीचे चला जाता है तो फिर से कनेक्शन जोड़ते हैं। इस बार गंगा का जलस्तर कम नहीं हो रहा है। कल तक घटने वाली गंगा आज फिर बढ़ने लगी हैं। स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने के अलावा 5000 अस्थायी स्ट्रीट लाइटें लगाने की कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन

सिंधिया घाट पर बंद पड़ी लाइट। - फोटो : अमर उजाला
इन घाटों पर अंधेरा
राजघाट, पंचअग्नि अखाड़ा घाट, निषाद घाट, सक्का घाट, नए घाट, त्रिलोचन घाट, बूंदी परकोटा घाट, अस्सी घाट, रीवा घाट, पम्पवा घाट, जानकी घाट, जैन घाट, निषाद राज घाट, शिवाला घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, मानममंदिर, त्रिपुरा भैरवी, सिंधिया के बाद राजघाट, सिंधिया, अहिल्याबाई, भोंसले घाट आदि घाटों पर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। आदि केशव घाट, पंचगंगा, ब्रह्मा घाट पर कल तक अंधेरा रहा। आज नगर निगम की ओर से स्ट्रीट लाइट को चालू कराया गया है।

24 घंटे में 14 सेमी बढ़ गया गंगा का जलस्तर
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, मंगलवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.07 मीटर पर स्थिर था। दोपहर के बाद जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया है। रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.015 मीटर तक पहुंच गया है। 24 घंटे में 14 सेमी गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। एक दिन पहले 13 अक्तूबर को गंगा का जलस्तर 64.01 मीटर पर स्थिर था। हर दो घंंटे में एक सेमी की रफ्तार में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।
गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। डाला छठ पर बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास है। जलस्तर बढ़ने पर करंट फैलने का खतरा होता है। इस नाते स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटे गए हैं। आदिकेशव और पंचगंगा घाटों की लाइटें चालू कराई गई हैं। - अशोक कुमार तिवारी, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें