फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा काॅनक्लेव में 20 विजेताओं को दी गई ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, उदय प्रताप महाविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा काॅनक्लेव का भव्य समापन हुआ। यह आयोजन सेंटर फॉर नरेंद्र मोदी स्टडीज नई दिल्ली द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मोत्सव को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। निदेशक प्रो. अमन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने कहा कि आज का युवा ही भारत की वास्तविक शक्ति है। आत्मनिर्भर और विकसित भारत के स्वप्न की आधारशिला युवाशक्ति ही रख सकती है। विशिष्ट अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. श्रद्धा सिंह ने युवाओं को राष्ट्रपरक शिक्षा की ओर अग्रसर करने पर बल दिया। हिंदी और मातृभाषाओं में ज्ञान-प्रसार को आवश्यक बताया। सम्मानित अतिथि प्रो. गोरखनाथ (उदय प्रताप कॉलेज) ने हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का निर्णय करते हुए हिंदी और संस्कृत के महत्व को रेखांकित किया। गणमान्य अतिथि डॉ. दिनेश कुमार सिंह (से.नि. प्रोफेसर, गणित) ने विज्ञान को दैनिक जीवन में समाहित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में ए.आई. डिजिटल आर्ट में पीयूष, टर्नकोट वाद-विवाद में अंजलि श्रीवास्तव को प्रथम, तथा पॉलिसी पेपर लेखन में डॉ. विनीता कालरा को प्रथम स्थान ग्लोबल गुरु सम्मान 2025 से भी सम्मानित किया गया। अन्य 20 विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र तथा सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए गए। प्रायोजक देवेंद्र कुमार, कोको कोला, पेप्सिको, और गौरव कुमार सिंह, द ऋषिव लाइफ स्कूल, शिवपुर रहे। इस माैके पर डॉ. अनुराग, डॉ. प्रीति, डॉ. गरिमा, डॉ. प्रीति नायर, डॉ. सी.बी. सिंह, रामेश्वरी सोनकर, हिमांशु गुप्ता, विकास शुक्ला सहित अनेक शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें