उमरहा के एक स्कूल में जिलास्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें 25 विद्यालयों के 250 से अधिक खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया। इसमें नित्यानंद, सचिन, ऐश्वर्या विश्वकर्मा, ओमजी ने पहला स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों को मेडल के साथ ईनामी राशि दी गई। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. हिमाद्री उपाध्याय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या स्नेहा उपाध्याय ने दिया। इस मौके पर नीरज सिसोदिया, मुकेश यादव, नवनीत राय, विवेक पांडेय, प्रतीक चौबे, गुलाम मुस्तफा मौजूद रहे।