सऊदी अरब में रह रहे एक पति ने अपनी पत्नी को फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला शनिवार शाम कोपागंज थाने पहुंची और पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।
महिला ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों के उकसाने पर पति ने यह कदम उठाया है। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के यूसूफपुर निवासिनी हिना खातून पत्नी नेहाल अहमद ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसका पति दो वर्ष पूर्व सऊदी अरब गया था। इस दौरान उसके ससुर और सास हिना खातून को लेकर मुंबई चले गए।
आरोप है कि उसके सास और ससुर ने उसे मुंबई में परेशान कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपनी सहेली के यहां रहने लगी। सहेली के घर रहने के दौरान दसवें दिन पति नेहाल अहमद ने उसे सऊदी अरब से फोन कर धमकी दी।
इस पर वह फिर ससुराल आकर रहने लगी। ससुराल वाले आपत्तिजनक बातें कहते रहे। इसकी शिकायत करने उसकी मदद करने की बजाय पति ने सऊदी अरब से फोन पर तीन तलाक दे दिया ।