सरिफुन निशा के मुताबिक, घटना की जानकारी 112 नंबर पर दी। सूचना के आधार पर पुलिस घर आई और दोनों पक्षों को हिदायत देकर 24 जून की सुबह भेलूपुर थाने आने को कहा। सरिफुन निशा और उनके परिवार के लोग भेलूपुर थाने पहुंच गए लेकिन अशरफ और उसके परिवार के लोग नहीं आए। इस पर पुलिस की ओर से कहा गया कि प्रकरण में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
जान से मारने की धमकी
सरिफुन निशा ने बताया कि अब अशरफ और उसके परिवार के लोग जान-पहचान के लोगों से संदेश भिजवाते हैं कि कह दो कि सही से रहे, नहीं तो सरिफुन निशा की हत्या कर कर दी जाएगी। इससे वह और उसके परिवार के लोग डरे हुए हैं। इस संबंध में भेलूपुर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।