फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस पर बृहस्पतिवार सुबह पुलिस लाइन में शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस कर्मियों को दिवस के बारे में जानकारी दी। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी और सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उधर, ग्रामीण पुलिस की ओर से कार्यालय और विभिन्न थानों पर पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी वर्दी पर पुलिस स्मृति दिवस का बिल्ला और स्टीकर लगाकर इस दिन को खास बनाया। एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को 21 अक्तूबर की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में देश की सुरक्षा की प्रथम पंक्ति में तैनात सीआरपीएफ के एक छोटे से गश्ती दल पर चीनी सेना ने घात लगाकर हमला कर दिया था। इस लड़ाई में 19 रण बांकुरों ने बलिदान दिया था।
सीआरपीएफ में मनाया गया पुलिस शहीद दिवस
95वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पहाड़िया मंडी स्थित मुख्यालय में बृहस्पतिवार को पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी नीतीन्द्र नाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के बारे में जवानों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें