फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पेयजल की समस्या से जूझ रहे वनवासी, महिलाओं ने खाली बाल्टी लेकर थाने के सामने किया प्रदर्शन

Wed, 28 May 2025 10:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वनवासी बस्ती में लगे दो हैंडपंप के खराब होने से आम जनता को समस्या झेलनी पड़ रही है। कुआं सूख गया है और ग्राम प्रधान शिकायत के बावजूद भी सुधि नहीं ले रहा लिहाजा महिलाओं ने थाने के सामने खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया और अपनी समस्या के निदान की मांग रखी।

 
विज्ञापन
महिलाओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपसेठी वनवासी बस्ती की दर्जनों महिलाएं बुधवार की शाम वाराणसी भदोही मार्ग पर अचानक पहुंचकर कपसेठी थाना गेट के पास खाली बाल्टी लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने लगी महिलाओं का कहना था कि महिनो से पूरी बस्ती के लोग  पेय जल की समस्या से जूझ रहे हैं।

विज्ञापन


बार-बार कहने के बावजूद भी ग्राम प्रधान व ब्लॉक कर्मचारी हमारी बात को नहीं सुन रहे हैं कुछ देर तक हंगामा करने के बाद लोगों के समझाने बुझाने पर  महिलाएं इस शर्त पर वापस गई की गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर पीने के पानी के लिए प्रदर्शन करेगी और जब तक उक्त बस्ती में हैंडपंप ठीक नहीं कराया जाएगा तब तक वह आंदोलन करती रहेगी।

बताया जाता है कि उक्त बस्ती में दो दर्जन से अधिक वनवासियों का घर है तथा सैकड़ो की संख्या में लोग रहते हैं  पीने के पानी के लिए बस्ती में लगाए गए दो हैंड पंप काफी समय से बिगड़ा पड़ा है बस्ती का एकमात्र कुआं भी सूख गया है जिसके चलते बस्ती के लोगों को काफी दूर पाल बस्ती में आकर पानी ले जाना पड़ रहा है जिसके लिए उन्हें काफी जील्लत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल सुदामा देवी ,उर्मिला देवी, सितारा ,बदमा, प्रभा, नगीना, संगीता ,ने बताया कि पीने के पानी की समस्या के चलते बस्ती के लोग काफी परेशान हैं किसी तरह से घर से दूर-पाल बस्ती से अनुनय विनय कर पानी लाकर पी रहे हैं जबकि ग्राम प्रधान बिगड़े हैंड पंप को ठीक कराने के बजाय केवल आश्वासन दे रहा है।

ब्लॉक कर्मी हैड पंप ठीक कराने के लिए प्रधान के पास जाने की बात कह कर तड़का देरहे हैं ऐसी स्थिति में हम लोग कहां जाएं हम लोग तो किसी तरह से दूर से पानी लाकर पी ले रहे हैं लेकिन सबसे अधिक परेशानी पशुओं को हो रही है बेजान जानवर पानी के लिए तड़प रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुजीत कुमार का कहना है कि मामला आज मेरे संज्ञान में आया है हम मिस्त्री लेकर जा रहे हैं और तत्काल हैंड पंप को ठीक करवा दूंगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें