फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रोपवे की हुक टेस्टिंग के बाद माह के अंत तक होगा ट्रायल, रथयात्रा से गोदौलिया तक चल रही सुरक्षा जांच

सार

Varanasi News: वाराणसी में रोपवे का काम तेजी से चल रहा है। रोपवे की हुक टेस्टिंग के बाद माह के अंत तक ट्रायल होगा। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही 148 गंडोला का लोड रोप पर डालकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Ropeway varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में रोपवे के दूसरे चरण रथयात्रा से गोदौलिया तक हुक टेस्टिंग का काम चल रहा है। सुरक्षा जांच के बाद महीने के अंत तक ट्रायल होगा। उम्मीद है कि जल्द ही 148 गंडोला का लोड रोप पर डालकर चलाया जाएगा। इसके बाद रोपवे को आम जनता के लिए चालू किया जाएगा। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्वतमाला प्रोजेक्ट के तहत एशिया का पहला अर्बन रोपवे प्रोजेक्ट शहरी परिवहन (अर्बन ट्रांसपोर्ट) के रूप में काशी में शुरू किया है। यह प्रोजेक्ट 3.8 किलोमीटर दूरी को कवर करता है। जो वाराणसी कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक होगा। इसके बीच काशी विद्यापीठ, रथयात्रा इंटरमीडिएट स्टेशन होंगे। 

गिरजाघर एक टेक्निकल स्टेशन हैं। इस प्रकार कुल 5 स्टेशन और 29 टावर बनाए जाएंगे। परियोजना की लागत 815.58 करोड़ है। 15 साल ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस भी शामिल है। रोपवे में यूरोपियन स्टैंडर्ड के सेफ्टी उपकरण लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


रोपवे को मॉनिटर के लिए कंट्रोल रूम है। बिजली गुल होने पर जेनरेटर होगा। जेनरेटर नहीं चलता है तो उसकी स्थिति में आंतरिक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें