विधायक त्रिभुवन राम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन किया। बता दें कि इस अस्पताल के माध्यम से गांव की जनता को विशेष सुविधा दी जानी है। बता दें कि अब ग्रामीण जनता को इलाज के लिए शहर की ओर नहीं जाना होगा।
तीस लाख छियालिस हजार रुपए की लागत से कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय सहकारी संघ द्वारा बनाए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य उपकेंद्र सुंगुलपुर का लोकार्पण अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने वैदिक मत्रौंच्चार के साथ फीता काट कर किया।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि हमारी प्रदेश की सरकार व केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा,भोजन हर जगहों पर ऐसा काम किया है जो इसके पूर्व के सरकारों ने नहीं किया।कोरोना काल में भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस हौसले के साथ अपने दमखम पर दम दिखाया।
पूरी दुनिया उसकी तारीफ की। चाहे पहलगाम की घटना हो जिस तरह आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने का मामला हो ,धारा 370 हटाने,जातिय जनगणना , राममंदिर निर्माण ऐसे कई महत्वपूर्ण निर्णय हैं आगे जब मोदी काल का जिक्र होगा तो उनका नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश में स्वास्थ्य के लिए जागरूक हैं तभी तो प्रदेश में मेडिकल कालेज व अस्पताल का निर्माण चल रहा है। उन्होंने गांव के गरीबों को स्वास्थ्य, शिक्षा,राशन, सड़क,के साथ साथ कानून व्यवस्था कायम कर सभी को सम्मान दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर के अधीक्षक डा आर बी यादव ने बताया कि यहां 62प्रकार की दवाएं,जच्चा बच्चा,ब्लड प्रेशर सुगर की जांच आसानी से हो सकेगी। कोई परेशानी होने पर प्रदेश में स्थान रखने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर पर सभी प्रकार की सुविधाएं सरकार ने दी है।