फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल जा रहे दंपति की बस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Wed, 11 Mar 2020 11:31 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
हादसे के जुटी भीड़ व पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के थानागद्दी मार्ग पर नेवादा गांव के पास मंगलवार को बेकाबू बस की चपेट मे आने से दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  क्षेत्र के मझगवाकला निवासी रामकुमार (35) अपनी पत्नी मनपत्ति (32) के साथ मंगलवार को पैदल ही जलालपुर से चंवरी की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन


नेवादा गांव के समीप पीछे से आ रही अनियंत्रित बस की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी रेहटी ले गई, जहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें