नन्हें-मुन्हों ने यातायात के नियमों को प्ले से ऐसे बताया कि देखते रह गए डीआईजी
- फोटो : संवाद
वाराणसी के महमूरगंज स्थित माई नर्चर प्री स्कूल में ट्रांसपोर्ट मंथ के उपलक्ष में नन्हें मुन्हें बच्चों ने ट्रैफिक नियमों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
डीआईजी सुनील कुमार सिंघण, सब इंपेक्टर देवानंद भरवार, सब इंस्पेक्टर रवि संकर यादव के समक्ष यातायात ने नियमों को प्ले के रूप में प्रस्तुत किया।
तथा देवानंद सर ने भी बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में बताया और सभी बच्चों की खूब तारीफे की। बच्चों से ट्रैफिक से जुड़े प्रश्न भी पूछे जिसका बच्चो ने उत्तर दिया। इस बीच माई नर्चर प्री स्कूल के चेयरमेन मिस्टर गोपाल लाल कपूर और स्कूल की प्रिंसिपल निधि कपूर भी उपस्थित हुए और सभी का उत्त्साह वर्धन किया।