वाराणसी शहर में तीन जगह ट्रांसफॉर्मर जल गए जबकि एक कॉलोनी में एबीसी केबल में आग लग गई। 20 से अधिक कॉलोनियों में सुबह से देर रात तक ट्रिपिंग हुई। लो वोल्टेज की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा। सोमवार को चेतगंज के चौरछठवां इलाके में सुबह से लेकर शाम तक बिजली का आना जाना जारी रहा। सुभाषनगर पार्क के पास एबीसी केबल में आग लगने से बिजली गुल रही।
परेड कोठी के पास एलटी तार सोमवार भोर में 4 बजे टूट गया है। इस वजह से बिजली 2 घंटे तक गुल रही। लहरतारा डीह बाबा स्थान के पास भी दिन में बिजली गुल हो गई। लहरतारा में सब्जी मंडी के पास रात 8 बजे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण बाजार और आसपास के इलाके में बिजली गुल हो गई।
इन कॉलोनियों में हुई खूब ट्रिपिंग
गोकुलनगर महमूरगंज, नदेसर, चौकाघाट, चांदपुर, महेशपुर, श्रीनगर कॉलोनी, गणेशबाग, कृष्णानगर, शिवाजीनगर, दरेखू, सुभाषनगर पार्क मिल है। इंग्लिशियालाइन, शिवपुरवा, नाथुपुर, न्यू कॉलोनी ककरमत्ता, बड़ी पियरी का नाम शामिल है।