चिरईगांव में तीन सप्ताह पहले जला ट्रांसफॉर्मर अब तक नहीं बदला जा सका है। 20 से अधिक गांवों में लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। वहीं, बुधवार को आई आंधी की वजह से चार से अधिक गांवों में पिछले 18 से 20 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
आंधी के बाद ट्रिपिंग बढ़ गई है। चिरईगांव विकासखंड के सुल्तानपुर गांव में पिछले तीन सप्ताह से 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा है। अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार सिंह ने बताया गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का प्रस्ताव है, जिसे जल्द स्थापित कराया जाएगा।
ठटरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति बुधवार शाम आंधी-पानी आने के बाद से बंद है। मिर्जामुराद इलाके में भी पिछले 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
मंडुवाडीह डीपीएच के पैनल में खराबी के कारण दोपहर 2:30 बजे से कैंट, नाथुपुर, केराकतपुर और लोहता फीडर से जुड़े 20 से अधिक कॉलोनियों में बिजली बाधित रही।