फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, आजमगढ़, बलिया और सोनभद्र के एसपी बदले; जानें इनका नाम

Thu, 18 Sep 2025 12:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

यूपी में आजमगढ़, बलिया और सोनभद्र के एसपी बदल दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
अभिषेक वर्मा सोनभद्र के नए एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महकमे में गुरुवार को बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने सोनभद्र समेत कई जिलों के एसपी का तबादला कर दिया। अभिषेक वर्मा को सोनभद्र का नया एसपी बनाया गया है। मूल रूप से चित्रकूट के निवासी अभिषेक वर्मा वर्ष 2016 बैच के आईपीएस हैं। वह रेलवे आगरा में एसपी के पद पर तैनात थे। अभिषेक वर्मा यहां अशोक कुमार मीणा की जगह लेंगे। अशोक कुमार मीणा का तबादला इसी पद पर हरदोई के लिए हुआ है।

विज्ञापन


बलिया के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा को आगरा में एसपी रेलवे का प्रभार दिया गया है। वहीं, आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

डॉ अनिल कुमार द्वितीय बने आजमगढ के नए एसपी 
उधर, शासन ने आजमगढ़ समेत कई जिलों के एसपी का स्थानांतरण कर दिया है। इसी क्रम में आजमगढ़ के एसपी हेमराज मीणा को शासन ने मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। प्रतापगढ़ के एसपी डॉ. अनिल कुमार को आजमगढ़ का नया एसपी बनाया है। डॉ. अनिल कुमार वर्ष 2016 वैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह चंदौली जिले में भी एसपी के पद पर तैनात रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें