वाराणसी कचहरी में पुलिसकर्मियों को पीटकर घायल कर दिया गया था। इस मामले में अभी तक कार्रवाई की बात कही गई है। दूसरी तरफ घायल दरोगा के परिजन सीपी ऑफिस पहुंच धरना देने लगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Varanasi News: वाराणसी में बीते मंगलवार को कचहरी में अधिवक्ताओं ने दो पुलिसकर्मियों को पीट दिया था। दरोगा मिथिलेश प्रजापति और राणा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुरुवार की सुबह दरोगा मिथिलेश के परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर सीपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। वे लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
उनके भाई ने कहा कि हमें बताया जाए कि वर्दी कैसे सुरक्षित रहेगी। आए दिन पुलिसकर्मियों को कचहरी आना पड़ता है। आज मेरे भाई के साथ यह नृशंस घटना हुई है, कल किसी और के साथ हो गई तो, उसके सुरक्षा की गारंटी क्या ह?