फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: बड़ोदरा, अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेनों का 31 दिसंबर तक विस्तार, त्योहारों को देखते हुए लिया गया फैसला

Tue, 27 Aug 2024 12:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

आने वाले दिनों में त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ोदरा, अहमदाबाद से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का 31 दिसंबर तक विस्तार करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा, दिवाली और छठ पूजा में घर लौटने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बड़ोदरा और अहमदाबाद से वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के बीच ट्रेन संख्या 09195/09196 बड़ोदरा-मऊ साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 29 दिसंबर तक और 09417/09418 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 दिसंबर तक किया जाएगा।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 09195 बड़ोदरा-मऊ सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को वडोदरा से शाम 7 बजे खुलेगी। दूसरे दिन कोटा, आगरा फोर्ट, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होते हुए शाम 7.05 बजे वाराणसी कैंट होकर रात 8.45 बजे मऊ पहुंचेगी। 

वापसी यात्रा में 09196 मऊ-बड़ोहरा सुपरफास्ट प्रत्येक रविवार को मऊ से रात 11.15 बजे छूटेगी और दूसरे दिन वाराणसी रात 1.10 बजे होते हुए तीसरे दिन बड़ोदरा 12.45 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, तृतीय श्रेणी समेत स्लीपर समेत 21 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जौनपुर, कैंट व पीडीडीयूनगर होकर चलेगी यह ट्रेन
जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 09417 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से सुबह 9.10 बजे खुलेगी और कोटा समेत अन्य स्टेशन होते हुए दूसरे दिन मथुरा, कासगंज, कानपुर, लखनऊ, जौनपुर सिटी पर दोपहर 1.47 बजे, वाराणसी कैंट पर अपराह्न 3.50 बजे, पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर शाम 4.55 बजे, बक्सर होकर रात 8.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 09418 दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से रात 11.50 बजे खुलेगी, दूसरे दिन पं. दीन दयाल उपाध्याय, वाराणसी कैंट पर सुबह 4.35 बजे, जौनपुर सिटी से 6.16 बजे होते हुए तीसरे दिन सुबह 11.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसमें एसी, स्लीपर समेत 22 कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें