फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचवी लाइन में फंसा बंदर, जहां-तहां खड़ी हुईं ट्रेनें, घंटों बाधित रहा आवागमन

Wed, 18 Mar 2020 03:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
ओएचवी में फंसा बंदर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

छपरा-बलिया रेल लाइन पर बुधवार को सुबह बलिया जिले के सहतवार रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास ओएचवी लाइन में बंदर के फंसने से दो घंटे बीस मिनट बिजली बाधित रही। इससे कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। गाजीपुर व छपरा से टावर वैगन इंजन से विद्युत सप्लाई ठीक करने के बाद ट्रेन का संचालन फिर से शुरू हुआ।

विज्ञापन


बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि सुबह 7:45 बजे सूचना मिली कि सहतवार रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास इलेक्ट्रिक ट्रेन के तार में एक बंदर फंसकर मर गया है। तार से तेज आवाज के साथ चिंगारी निकल रही है।

विज्ञापन


इस दौरान हमने तुरंत इसकी सुचना कंट्रोल रूम को दी। इसके डेढ़ घंटे बाद गाजीपुर व छपरा से बिजली विभाग के टावर वैगन इंजन की टीम ने पहुंचकर बंदर को निकाला। बाद में इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।

विज्ञापन

इससे ताप्ती गंगा, सियालदह, सारनाथ सहित कई ट्रेनें विलंब से चलीं। इस बीच यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रामपुर नंबरी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मनोज उपाध्याय ने बताया कि मुझे वाराणसी डॉक्टर को दिखाना था। ट्रेन लेट होने के कारण डॉक्टर से आज मुलाकात नहीं हो पाएगी। सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से ज्यादातर यात्री कोर्ट कचहरी जाते हैं, लाइन डिस्टर्ब होने से उन्हें काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें