फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु महिला आरक्षियों ने पुलिस लाइन गेट पर किया प्रदर्शन, छेड़खानी का आरोप

Wed, 05 Jun 2019 12:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस लाइन गेट पर बुधवार सुबह प्रशिक्षु महिला आरक्षियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके साथ ही सभी ने पुलिस लाइन-पांडेयपुर मार्ग को जाम कर दिया। प्रशिक्षु महिला आरक्षियों का कहना था कि मंगलवार रात उनके बैरक में एक युवक ने घुस आया था। शोर मचाने पर वो भाग निकला।

विज्ञापन


इसकी सूचना आरआई को दी गई लेकिन वो नहीं आए। महिला प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रदर्शन की सूचना पाकर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं होने दी जाएगी, तब सभी शांत हुईं और बैरकों की ओर रवाना हुईं।

इस दौरान लगभग 45 मिनट तक पुलिस लाइन-पांडेयपुर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। महिला प्रशिक्षु आरक्षियों का कहना था कि उनकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। चहारदीवारी छोटी है, सुरक्षा में कोई महिला आरक्षी तैनात नहीं रहती है। सोमवार रात भी उनके बैरकों की ओर एक युवक आया था और शोर मचाने पर भाग निकला था।
विज्ञापन


उनके बाथरूम की तरफ की दीवार की ऊंचाई भी कम है। सीओ कैंट एएसपी डॉ अनिल कुमार ने प्रशिक्षु आरक्षियों को कहा कि उनकी हर एक समस्या को संज्ञान में लेकर जल्द ही समाधान किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें