फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक एक्सप्रेस निरस्त, कई के मार्ग बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के शहबाज कुली-गाजीपुर सिटी रेल खंड, कटका-माधोसिंह रेल खंड और कादीपुर-सारनाथ रेल खंड के समपार फाटक पर सबवे यातायात कार्य को देखते हुए 13 से 22 अप्रैल के बीच में ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान आधा दर्जन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया जा रहा है। जबकि लखनऊ से 21 अप्रैल को चलने वाली 05008 लखनऊ-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस मऊ स्टेशन में शार्ट टर्मिनेट होगी एवं ट्रेन मऊ से वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 22 अप्रैल को चलने वाली 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस मऊ से चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी सिटी-मऊ के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

भटनी से 22 अप्रैल को चलने वाली 05147 भटनी-वाराणसी सिटी स्पेशल ट्रेन औड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी व यह ट्रेन औड़िहार से वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 एवं 26 अप्रैल को चलने वाली 01061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर ट्रेन परिवर्तित मार्ग औड़िहार-इंदारा-फेफना-छपरा के रास्ते, सीतामढ़ी से 19 अप्रैल को चलने वाली 04005 सीतामगढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते, दानापुर से 19 अप्रैलको चलने वाली 02792 दानापुर-सिकन्दराबाद ट्रेन परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज के रास्ते चलेगी। दुर्ग से 21 अप्रैल को चलने वाली 05160 दुर्ग-छपरा ट्रेन जंघई-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते चलेगी।
चार मई से चलेगी एर्नाकुलम-पटना साप्ताहिक ट्रेन
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 06359/06360 एर्नाकुलम-पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चार मई से चलाई जाएगी। प्रत्येक शनिवार और पटना से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से होकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें