बेपटरी हुई बोगी को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे कर्मचारी।
इस हादसे के बाद इंजन सहित पूरी ट्रेन डगमगा गई। लेकिन चालक अनहोनी की आशंका से ट्रेन को रोक दिया। बोगी के बेपटरी होने की सूचना मिलने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों संग तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं बेपटरी बोगी को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
पीआरओ अशोक कुमार का कहना है कि यार्ड में शंटिंग के दौरान गाड़ी केे एक डिब्बे के कुछ पहिए पटरी से उतरने की सूचना है। जिन्हें पटरी पर चढ़ाने कि कवायद की जा रही है। कहा, बोगी के बेपटरी होने से ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा।