फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी से सोनभद्र आ रही कटनी-चोपन पैसेंजर की पांच बोगियां बेपटरी, डर में बोगी से कूदे यात्री

Sun, 15 Apr 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के कटनी से सोनभद्र के चोपन आ रही कटनी-चोपन पैसेंजर ट्रेन की पांच बोगियां शनिवार रात जबलपुर रेल प्रखंड के कटनी-खन्नाबंजारी स्टेशन के बीच पटरी से उतर गईं। इससे आठ यात्री घायल हो गए। इसके चलते रात में कई ट्रेनें रूट परिवर्तित कर रवाना की गईं। कटनी जाने वाली दोनों पैसेंजर रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन


कटनी-चोपन पैसेंजर जैसे ही कटनी से चलकर खन्नाबंजारी स्टेशन से पहले सलना पिपरिया कला के पास पहुंची। ट्रेन की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी में बोगी से कूदते वक्त आठ यात्री घायल हो गए।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड काफी कम थी, इसलिए लोगों को मामूली रूप से चोटें आईं।  घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को मिली तो आनन-फानन में चोपन और जबलपुर से राहत दल मौके के लिए रवाना कर दिया। रविवार दोपहर बाद ट्रैक पर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य लाइन पर यातायात बाधित रहा। जिससे हावड़ा से चलकर जबलपुर जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस को चोपन से वाया चुनार जबलपुर भेजा गया। वहीं जबलपुर से हावड़ा जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस भी वाया चुनार हावड़ा गई। कटनी जाने वाली अप-डाउन दोनों पैसेंजर रद्द कर दी गई।

जबलपुर हेल्पलाइन नंबर 07612677640 से यात्रियों के परिवारीजनों को उनका हाल बताया जाता रहा। हेल्पलाइन से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में घायल हुए आठ यात्रियों में से सात को छुट्टी दे दी गई है। रविवार देर शाम तक एक का इलाज जारी था।

पश्चिम मध्य रेल जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गुंजन गुप्ता के अनुसार दो यात्रियों और गार्ड को मामूली चोटें आई हैं। रविवार दोपहर बाद रूट बहाल कर दिया गया था। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें