फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों को खतरे में डाल चौकीदार गायब और ट्रेन आ गई

Fri, 01 May 2015 02:08 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शुक्र है, कि फुलवरिया रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। वरना, फाटक नंबर 5-सी को पार करते लोगों के बीच जिस तरह से अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ धमकी उससे कई की जान जा सकती थी। मौत समाने देख लोगों ने कूद-फांद के किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

यह सब हुआ लापरवाह चौकीदार के चलते जो ड्यूटी समाप्त होने पर से अपना रिलीवर आने से पहले ही फाटक को रामभरोसे छोड़कर चला गया। चीफ ट्रैफिक मैनेजर रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए गेटमैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मालूम हो कि लहरतारा से कचहरी, जिला मुख्यालय जाने के लिए हजारों लोग रोजाना फुलवरिया क्रॉसिंग से होकर गुजरते हैं। आम दिनों की तरह गुरुवार को भी लोग क्रॉसिंग से गुजर रहे थे। क्रॉसिंग के पास ही फरक्का एक्सप्रेस खड़ी थी और फाटक खुला हुआ था। लोग पटरी पार करने लगे।
विज्ञापन

उसी दौरान कैंट रेलवे स्टेशन की ओर से तेज गति से एक ट्रेन आ गई। चूंकि क्रॉसिंग के समीप ही रेलवे ट्रैक का मोड़ व पेड़ हैं जिसकी वजह से दूर से यह ट्रेन लोगों को नजर नहीं आई। जब ट्रेन क्रॉसिंग के समीप पहुंच गई तो गुजर रहे लोग शोर मचाते हुए भागे। ट्रेन गुजर जाने के बाद भी वहां माहौल गर्म रहा।
 लोग समझ नहीं पा रहे थे कि क्रॉसिंग खुला होने के बावजूद ट्रेन इतनी रफ्तार से गुजरी कैसे? उधर, चीफ ट्रैफिक मैनेजर रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है।
चूक कैसे हुई, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रथम दृष्टया वहां तैनात चौकीदार की लापरवाही सामने आई है। जिसमें उसके रिलीवर के आए बिना ड्यूटी छोड़कर चले जाने से की बात सामने आ रही है। उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें